उन्होंने बताया कि सुबह हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी तहसील क्षेत्र के गांव राठी खेड़ा में एथेनॉल संयंत्र में चल रहे आंदोलन के तहत सादुलशहर थाने के दो पुलिसकर्मी गुरचरणसिंह रामगढ़िया (32) और रमेशकुमार निजी कार से नाकाबंदी के लिए रवाना हुए थे। वे बुगलांवाली चक 27 एएमपी से गुजरते हुए खैरूवाला से पहले पहुंचे, जहां सड़क पर एक होंडा सिटी कार खड़ी दिखाई दी। कार के पास अमनदीपकौर और एक युवक ने मदद के बहाने उन्हें रुकवा लिया और फिर वहां मौजूद चारों आरोपियों ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर उनके पर्स छीन लिये। इसी दौरान उनकी नजर कार में रखी वर्दी पर पड़ी, तो वे घबरा गये और गोली चलाकर वहां से भाग निकले। श्री सोनी ने बताया कि उनके जाते ही पुलिसकर्मियों ने थाने में सूचित किया। इसके बाद 15 मिनट बाद ही पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि आरोपियों इसी तरीके से कई वारदातें करना कुबूला है।