बीकानेर: हाईवे पर बाबा रामदेवरा जा रही DJ पिकअप पलटी

10 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

जातरुओं के बीच बड़ा हादसा टला, डीजे साउंड  पिकअप NH-911 पर पलटी

बीकानेर। बाबा रामदेवरा मेले के चलते बीकानेर में जातरुओं की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। इसी बीच छतरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे संख्या 911 पर बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बाबा रामदेवरा जा रहे जातरुओं के साथ चल रही डीजे साउंड की पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

Advertisement

पिकअप में डीजे साउंड का सामान लदा हुआ था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी, लेकिन गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला

पिकअप के पलटने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और चालक को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में चालक के हताहत होने की सूचना नहीं है।

क्रेन की मदद से पिकअप को सड़क से हटाया

हादसे के बाद बायोमास प्लांट की क्रेन की मदद से सड़क पर पलटी पिकअप को खड़ा करवाया गया। इसके बाद हाईवे पर यातायात को व्यवस्थित किया गया।

मेले को लेकर NH-911 पर पुलिस की गश्त

बाबा रामदेवरा मेले को देखते हुए छतरगढ़ पुलिस की ओर से NH-911 पर लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस जातरुओं की सुरक्षा और हाईवे पर यातायात व्यवस्था को लेकर निगरानी कर रही है।

छतरगढ़ थाना अधिकारी नवनीत सिंह के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में चालक का ध्यान भटकने के कारण पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Share: