देशनोक में स्विफ्ट और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर

10 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

देशनोक में स्विफ्ट और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर

देशनोक। बीकानेर जिले के देशनोक में नेशनल हाईवे पर करणी माता मंदिर के पास गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां स्विफ्ट कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

दुर्घटना की सूचना मिलते ही देशनोक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया।

घायल की हालत गंभीर, बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर

देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान किसन पुत्र भजनलाल निवासी खारा, जामसर के रूप में हुई है। स्थानीय CHC में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

एक व्यक्ति की मौके पर मौत, शिनाख्त जारी

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शव को कब्जे में लेकर देशनोक CHC की मोर्चरी में रखवाया गया है।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जांच शुरू कर दी है। स्विफ्ट कार और ट्रैक्टर की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी ले रही है।

फिलहाल मृतक की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Share: