नशे के आदी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़ें न्यूज़

25 Dec 2025 बीकानेर 4 min read
नशे के आदी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़ें न्यूज़

श्रीगंगानगर।  राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मृतक की पहचान विरेश यादव (28) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में मुंडाखेडा गांव का रहने वाला था। विरेश यादव मोमोज बेचने का काम करता था। वह नशा करने का आदी था। शाम को घर में कोई नहीं था, तभी उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।


कुछ देर बाद उसकी पत्नी कविता घर आई तो पति को फंदे पर लटके देखकर बदहवास हो गई। कविता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों को सौंप दी। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की वजह अत्यधिक नशा करना माना जा रहा है।

Share:
Back to Home