बीकानेर: घर के सामने बने पानी के कुंड में गिरने से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत
बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र के चिताणा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 46 वर्षीय व्यक्ति की पानी के कुंड में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मोके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाही शुरू कर दी। मृतक के बेटे कैलाशराम मेघवाल ने बताया की उसके पिता खेताराम पुत्र मलूराम जाट उम्र 46 वर्ष रविवार सुबह करीब 4:30 बजे पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान घर के सामने बने पानी के कुंड में उनका पैर फिसल गया और वे उसमें गिर गए। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पांचू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक के पुत्र कैलाशराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी द्वारा की जा रही है।



