दंतौर में दबंगों का कहर! परिवार को घेरकर लाठियों से पीटा, 4 नामजद पर FIR दर्ज
बीकानेर: दंतौर थाना क्षेत्र में एक परिवार के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार चक 20 बीएलडी निवासी प्रेम कुमार पुत्र गिरधारीलाल मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 13 जून को आरोपियों ने एकराय होकर उसके और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।
आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने लाठियों से हमला किया, जिससे परिवार के लोगों को चोटें आईं। मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने प्रेम कुमार की रिपोर्ट पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
- सुगनाराम पुत्र छोटूराम
- पप्पूराम पुत्र छोटूराम
- चुका देवी
- शारदा
सभी आरोपी निवासी चक 20 बीएलडी, दतौर बताए गए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को सौंपी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




