बीकानेर में कल 3 घंटे बिजली कटौती, शहर के इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई
बीकानेर। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम की ओर से केवी पूगल रोड जीएसएस के मुख्य बस के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शनिवार 19 सितंबर को बीकानेर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक विद्युत कटौती प्रस्तावित है।
सुबह 7 से 10 बजे तक इन इलाकों में कटौती
रखरखाव कार्य के कारण पिंजरा पोल गौशाला, नया शहर पानी की टंकी, एमएम ग्राउंड के आसपास, ईदगाह बड़ी मस्जिद, पुष्करणा स्टेडियम के पीछे, विवेक नाथ बगीची, नथूसर कुआं, भैरूजी चौक, ब्रह्म बगीची, नेताजी भवन, माहेश्वरी भवन, धर्मनगर द्वार, विश्वकर्मा गेट, गजनेर रोड, गुरुद्वारा कॉलोनी, सर्वोदय बस्ती, नरसिंह सागर तालाब, मेघवालों का मोहल्ला और मोती महाराज डीटीआर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसके अलावा खड़े वाला डीटीआर, सेंट एनएन स्कूल के पास, मनोज दाल मिल, मोर पंख भवन, हरिजन बस्ती, डूडी पेट्रोल पंप, अंत्योदय नगर, नया पीर दरगाह, माखन भोग, सुभाष प्रसाद क्षेत्र, शहीद भगत सिंह कॉलोनी, मुर्गा मैदान, लक्ष्मी ऊनी मिल, रंगोलाई महादेव मंदिर, कब्रिस्तान के सामने, बाल गोविंदन स्कूल, नथूसर बास, बंगला नगर, जाटों का मोहल्ला, भैरूजी की थान, गुर्जरों का मोहल्ला और पूगल रोड के कई क्षेत्रों में भी सप्लाई बंद रहेगी।
पूगल रोड, बंगला नगर और करणी औद्योगिक क्षेत्र भी प्रभावित
पूगल रोड गणेश मोटर के पास, हनुमानजी मंदिर, डूडी स्टैंड, बीएसटीसी स्कूल, एफसीआई रोड, सब्जी मंडी, इस्लाम नगर, उन मंडी के पीछे, चुंगी चौकी, जैसलमेर रोड, नाल रोड, अंसल कॉलोनी, कृष्ण विहार, विश्वकर्मा कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, रंगा कॉलोनी, एमआरएफ टायर शोरूम, भाया होटल, जालूजी की खेड़ी, बडू मार्केट सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
करणी औद्योगिक क्षेत्र के फीडर नंबर 1 से 6, कानासर गांव, बीकाजी उद्योग, रंगोली फैक्ट्री, आरसीडीएफ फैक्ट्री, काजरी, डूडी फैक्ट्री और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में भी सुबह की कटौती रहेगी।
लालगढ़ और रामपुरा क्षेत्र में भी बिजली बंद
स्टेशन रोड, लालगढ़, गली नंबर 1 से 16, रेलवे मस्जिद के सामने, आरसीडीएफ मेन, काजरी फार्म हाउस, छाता फैक्ट्री, रामपुरा गली नंबर 1 से 20, भीम नगर, रामपुरा बाईपास रोड, लाल खां की बाड़ी, रामप्रताप भवन, दीपजी की बाड़ी, चौधरी कारखाना, बीज प्लांट, सरकारी अस्पताल और एमपी कॉलोनी के विभिन्न सेक्टरों में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
एमपी कॉलोनी सेक्टर 1 से 17 के विभिन्न हिस्से, पूगल रोड ब्रिज, कबीर आश्रम, सर्वोदय बस्ती, रेलवे वर्कशॉप, राजीव नगर, सोनगिरी कुआं, पारिक चौक, डागा चौक, पाबूबारी, जस्सूसर गेट, सीताराम गेट, विश्वकर्मा गेट, चुना भट्टा, प्रताप बस्ती, चौखुटी पुलिया, सुभाष रोड, कोठारी हॉस्पिटल, पूगल बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में भी कटौती रहेगी।
मुरलीधर व्यास नगर से बीछवाल तक असर
वाटर वर्क्स शोभासर, कर्मिसर रोड, विश्नोई मोहल्ला, जीवननाथ बागीची, मुरलीधर व्यास नगर के विभिन्न सेक्टर, भानी की बाड़ी, भूतनाथ मंदिर, सुथारों की श्मशान, मौसम विभाग के पास, साहित्य अकादमी, श्रीराम नगर, नाल रोड, टाटा मोटर्स, कृषि विश्वविद्यालय, हल्दीराम भुजिया फैक्ट्री, नवलखा फैक्ट्री और बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
बीछवाल गांव, कृषि विश्वविद्यालय, आरटीओ कार्यालय, बीकानेर जेल, रीको कॉलोनी, 10वीं बटालियन, पंप हाउस, कृषि मंडी, रोडवेज, उर्मूल डेयरी, वसंत विहार, लालगढ़ पैलेस, करणी सिंह स्टेडियम, समता नगर और करणी नगर के विभिन्न सेक्टर भी प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं।
दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक इन इलाकों में कटौती
वहीं, बीकेईएसएल कंपनी की ओर से शनिवार को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान शिवबाड़ी गांव, हरिजन बस्ती, चांद कॉलोनी, गंगा माई खेड़ा के पास, रेगरों का मोहल्ला और डेयरी मोहल्ला क्षेत्र में बिजली कटौती होगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटाने और बिजली आपूर्ति बाधित रहने को ध्यान में रखते हुए तैयारी रखने की अपील की है।




