निर्जला एकादशी पर बीकानेर के द्वारकाधीश मंदिर में होगा विशेष नाव मनोरथ
बीकानेर। बिस्सा चौक स्थित पुष्टिमार्गीय द्वारकाधीश मंदिर में गुरुवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर विशेष नाव मनोरथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
Also Read - बीकानेर में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, हाईवे जाम कर जलाए टायर
ठाकुरजी का होगा अलौकिक श्रृंगार
मंदिर में ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा और उन्हें आकर्षक पोशाक धारण कराई जाएगी। मनोरथ को लेकर बुधवार को दिनभर तैयारियां चलती रहीं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
नाव में होगा ठाकुरजी का नौका विहार
मंदिर मुखिया पंडित दुर्गा दत्त व्यास ने बताया कि निर्जला एकादशी वैष्णव संप्रदाय में विशेष महत्व रखती है। इसी अवसर पर द्वारकाधीश मंदिर में नाव मनोरथ का आयोजन किया जा रहा है।
मंदिर परिसर में विशेष रूप से सजाई गई नाव में ठाकुरजी की शृंगारित प्रतिमा को विराजित किया जाएगा और नौका विहार कराया जाएगा।
शाम को होंगे दिव्य दर्शन
इस अवसर पर मंदिर में पुष्टिमार्गीय पदों का गायन होगा। श्रद्धालु ठाकुरजी के दिव्य दर्शन शाम 6 बजे से 7 बजे तक कर सकेंगे।



