पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया 27 सितंबर को बीकानेर आएंगे
बीकानेर। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया 27 सितंबर को बीकानेर दौरे पर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कटारिया दिल्ली से बीकानेर आएंगे।
‘साहित्यिक संगम’ के राष्ट्रीय अधिवेशन में होंगे शामिल
राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया बीकानेर में आयोजित ‘साहित्यिक संगम’ के तीसरे राष्ट्रीय अधिवेशन में बतौर अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम में साहित्य और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर आयोजन होगा।
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्यपाल बीकानेर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 28 सितंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बीकानेर से रवाना होंगे।




