गजनेर रोड पर खड़ी बाइक चोरी, CCTV से चोर की तलाश में पुलिस

20 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

गजनेर रोड पर खड़ी बाइक चोरी, CCTV से चोर की तलाश में पुलिस

बीकानेर। मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की वारदात सामने आई है। जवाहर पार्क के सामने गजनेर रोड पर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। घटना के बाद वाहन मालिक ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार उमेश गोयल ने रिपोर्ट में बताया कि 17 सितंबर को शाम करीब 5:30 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल नंबर RJ07FS5007 को जवाहर पार्क के सामने गजनेर रोड पर खड़ा किया था। कुछ समय बाद जब वह वापस मौके पर पहुंचा तो मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली।

परिवादी ने आसपास के क्षेत्र में मोटरसाइकिल की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर चोर का सुराग तलाशने में जुटी है।

Share: