बीकानेर में घर में घुसकर मारपीट और अवैध वसूली का आरोप, महिला ने 3 पर दर्ज कराया केस
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में अवैध वसूली की मांग, घर में घुसकर मारपीट और महिला से लज्जा भंग करने का मामला सामने आया है। एक महिला ने मुकुल सोनी और दो अन्य के खिलाफ गंगाशहर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 8 सितंबर की शाम करीब 4 बजे की बताई गई है।
बेटे से पैसों की मांग का आरोप
प्रार्थिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आरोपी उसके बेटे से अवैध वसूली के लिए पैसों की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने एकराय होकर उसके बेटे के साथ मारपीट की और डंडे से वार किया।
बीच-बचाव करने आई बहू से भी धक्का-मुक्की
रिपोर्ट के अनुसार, मारपीट के दौरान घर में मौजूद प्रार्थिया की बहू बीच-बचाव करने के लिए आई। आरोप है कि आरोपियों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि यह कृत्य उसकी लज्जा भंग करने के आशय से किया गया।
महिला का आरोप है कि आरोपी घर में घुसकर मारपीट करते हुए वहां से चले गए।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना से जुड़े आरोपों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।




