बीकानेर के स्पा सेंटर में पुलिस की रेड! कमरे खोलते ही सामने आया चौंकाने वाला नजारा

01 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। जयपुर रोड स्थित राजनगर पेट्रोल पंप के सामने एक कमर्शियल बिल्डिंग में संचालित गोल्डन स्पा सेंटर पर शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संचालक सहित चार महिलाओं को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया। कार्रवाई सीओ सदर शालिनी बजाज और जेएनवीसी थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिलने पर टीम ने दूसरी मंजिल पर स्थित स्पा सेंटर पर दबिश दी। पुलिस को देखकर एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि स्पा संचालक सहित तीन अन्य महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पकड़ी गई महिलाएं दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों की रहने वाली बताई जा रही हैं।

तलाशी के दौरान पुलिस को स्पा के कमरों में पलंग और बिस्तर मिले। वहीं बिस्तरों और तकियों के नीचे आपत्तिजनक सामग्री तथा डस्टबिन से इस्तेमाल की हुई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि इन तथ्यों के आधार पर अनैतिक गतिविधियों की आशंका की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने स्पा सेंटर को सीज कर दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की धाराओं और कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

Share: