बीकानेर में अवैध पिस्टल से मचा हड़कंप! दो मैगजीन और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीछवाल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से बिना लाइसेंस और परमिट की अवैध देशी पिस्टल बरामद की है। तलाशी के दौरान पिस्टल के साथ दो मैगजीन और एक जिंदा राउंड भी मिला।
पिस्टल, दो मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपी के पास बिना लाइसेंस एवं परमिट के एक अवैध देशी पिस्टल मिली। इसके साथ दो मैगजीन, एक जिंदा राउंड और एक खाली खोखा भी बरामद किया गया। पुलिस ने हथियारों को बतौर साक्ष्य जब्त कर लिया।
आरोपी की पहचान
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी की पहचान अंकित गुप्ता पुत्र नवीन गुप्ता, उम्र 32 वर्ष, निवासी करणी नगर, पुलिस थाना बीछवाल, जिला बीकानेर के रूप में हुई है।
आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25(1-B)(a) और 27 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जो 09 अगस्त 2026 को दर्ज किया गया।




