कार से 15 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

10 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

पांचू में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा! कार से 15 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर: अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांचू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 15 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही अर्टिगा कार को भी जब्त किया है।

15 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपियों के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की कुल 15 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया और मामले में प्रकरण दर्ज किया।

दो आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने सतीश पुत्र भानू भाई, जाति अहीर, उम्र 27 वर्ष, निवासी कसापर, तहसील मालिया, पुलिस थाना मालिया, जिला मोरबी, गुजरात तथा आशीष पुत्र डायाभाई लोखिल, जाति अहीर, उम्र 30 वर्ष, निवासी श्रीनाथजी सोसायटी, गली नंबर 01, मोरबी, जिला राजकोट, गुजरात को आरोपी बनाया है।

आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 19/54 और 54ए आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जो 09 अगस्त 2026 को दर्ज किया गया।

पुलिस ने वाहन भी किया जब्त

अवैध शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही अर्टिगा कार को भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस अब शराब की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क और इसके स्रोत की जांच कर रही है।

Share: