बीकानेर में मौत बनकर दौड़ी फॉर्च्यूनर! स्कूटी को मारी ऐसी टक्कर कि दो टुकड़े हुए, 2 की मौके पर मौत

04 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में मौत बनकर दौड़ी फॉर्च्यूनर! स्कूटी को मारी ऐसी टक्कर कि दो टुकड़े हुए, 2 की मौके पर मौत

बीकानेर: शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र स्थित जयपुर रोड पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने सड़क पर जा रहे एक स्कूटी चालक को जोरदार टक्कर मार दी।

स्कूटी के हुए दो टुकड़े

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के दो टुकड़े हो गए। हादसे के बाद फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर सड़क पर चार से पांच बार पलट गई।

दो लोगों की मौके पर मौत

हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

मौके पर मची अफरा-तफरी

दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Share: