बीकानेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना: ताले तोड़कर जेवर और नकदी चोरी
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने मकान के ताले तोड़कर अंदर रखे जेवरात और नकदी चोरी कर ली।
पुलिस के अनुसार आरके पुरम निवासी धीरेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि वह परिवार सहित घर से बाहर गया हुआ था। जब 21 जून को वापस घर पहुंचा तो मकान के ताले टूटे हुए मिले।
अंदर जाकर देखा तो घर में रखे जेवरात और नकदी गायब मिले। अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई विनोद सोनी को सौंपी गई है।




