बीकानेर में अस्पताल के बाहर खड़ा वाहन चोरी, नामजद के खिलाफ दर्ज मामला

03 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। जिले के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में अस्पताल के पास खड़ी कार चोरी करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शेरूणा थाना क्षेत्र के सांवतसर निवासी आदेश पुत्र सुभाष धारणिया (21) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 1 अगस्त 2026 की रात करीब 11:30 बजे अपनी बोलेरो RJ07 GE 7331 को चालाना अस्पताल के पास खड़ी कर गया था। कुछ समय बाद लौटने पर कार मौके से गायब मिली।

परिवादी ने अपनी रिपोर्ट में राधेश्याम निवासी बाधनू, जाति नायक पर कार चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share: