बीकानेर में जमीन विवाद: बुजुर्ग से मारपीट, परिवार के लोगों पर मुकदमा दर्ज

09 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में जमीन विवाद: बुजुर्ग से मारपीट, परिवार के लोगों पर मुकदमा दर्ज

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता रतनलाल निवासी रामदेव मंदिर के पास, पूगल रोड ने आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पत्नी , पुत्र और बहू ने हमला कर उसे घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं।

घटना के बाद पीड़िता ने नयाशहर थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share: