बीकानेर में दबंगों की दबंगई! स्कॉर्पियो से घर में मारी टक्कर, धमकी देकर फरार

18 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में दबंगों की दबंगई! स्कॉर्पियो से घर में मारी टक्कर, धमकी देकर फरार

बीकानेर: शहर के सदर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर को गाड़ी से टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार लक्ष्मी विहार कॉलोनी निवासी अनिल कुमार पुत्र महावीर प्रसाद बिश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

परिवादी ने आरोप लगाया कि 16 जून की रात करीब 1 बजे आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी से उसके मकान के गेट और दीवार को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाने लगे।

आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर सुरेंद्र डारा निवासी रोटू जिला नागौर और सीमा कुंवर उर्फ सीवली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Share: