Bikaner News: युवक से मारपीट कर मांगे शराब के पैसे, बाइक छीनने का प्रयास; तीन पर केस दर्ज

21 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

Bikaner News: युवक से मारपीट कर मांगे शराब के पैसे, बाइक छीनने का प्रयास; तीन पर केस दर्ज

बीकानेर: मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के रामपुरा इलाके में एक युवक के साथ मारपीट, रंगदारी और बाइक छीनने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार लालगढ़ निवासी पंकज राजपूत पुत्र जगदीश ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 4 अप्रैल को वह रामपुरा स्थित जगदंबा ज्वैलर्स के पास गया था। इसी दौरान कैंपर गाड़ी में सवार कुछ युवकों ने उसे रोक लिया।

शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर मारपीट

आरोप है कि युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

परिवादी के अनुसार आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल जबरन छीनकर ले जाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी बाइक में तोड़फोड़ कर कैंपर गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।

तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने मामले में रामपुरा बस्ती निवासी पंकज उर्फ बंटी पुत्र शिवप्रकाश गहलोत, उसके पुत्र विनीत माली और एमपी रोड स्थित सोलकिया बस्ती निवासी साहिल पुत्र शहनाज अख्तर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 119(2), 115(2), 126(2), 324(2), 307 और 175(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share: