बीकानेर में 1.65 हेक्टेयर जमीन पर फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जे का आरोप, 10 नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

05 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। जिले के गंगाशहर थाना क्षेत्र में 1.65 हेक्टेयर संयुक्त अचल संपत्ति के संबंध में फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने का मामला सामने आया है। न्यायालय से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर पुलिस ने 10 नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गोपेश्वर बस्ती निवासी जेठाराम पुत्र अमराराम (72) एवं बाबूलाल पुत्र जेठाराम (45) की ओर से न्यायालय में इस्तगासा पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर गंगाशहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि गंगाशहर रोड स्थित दादोजी मंदिर के पास पीड़ितों की लगभग 1.65 हेक्टेयर संयुक्त अचल संपत्ति, जिसे वर्ष 2008 में संयुक्त रूप से खरीदा गया था, उससे संबंधित कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आरोपियों ने भूमि हड़प ली तथा उस पर निर्माण कार्य कर कब्जा कर लिया।

इनके खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने प्यारेलाल तंवर, रामसनेही, धर्मपाल, जय इन्द्राबिल्ड प्रा. लि., सुखी देवी, अमराराम, जगदीश, बीरबल, सदासुख सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

गंगाशहर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(2), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 61(2) एवं 332(C) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share: