Bikaner News: रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट, टिकट मशीन भी तोड़ी; दो युवकों पर केस

06 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

Bikaner News: बीकानेर जिले में रोडवेज बस कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। नाल थाना क्षेत्र में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार दो युवकों ने कथित रूप से बस को रुकवाकर चालक और परिचालक के साथ मारपीट की तथा टिकट काटने वाली मशीन को भी नुकसान पहुंचाया।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार परिवादी रविंद्र विश्नोई पुत्र शंकरलाल विश्नोई, उम्र 30 वर्ष, निवासी विश्नोई बास, जसरासर, जिला बीकानेर ने मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया गया कि 5 जून 2026 की शाम गांव कावनी क्षेत्र में रोडवेज बस के चालक मलकीत सिंह के साथ दो युवकों ने मारपीट की।

परिवादी के अनुसार आरोपियों ने न केवल चालक के साथ हाथापाई की बल्कि बस में मौजूद टिकट काटने वाली मशीन को भी तोड़ दिया। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। रिपोर्ट में आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है और अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 121(1), 132 और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share: