शारदा मौत मामला: आंदोलन के चौथे दिन प्रशासन झुका, परिजनों की मांगों पर बनी सहमति

24 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

PBM अस्पताल के बाहर चल रहा धरना खत्म, मांगों पर बनी सहमति

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में प्रसूता शारदा की मौत के बाद न्याय की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन गुरुवार को समाप्त हो गया। चार दिन तक चले धरने के बाद प्रशासन और संघर्ष समिति के बीच सहमति बन गई।

वार्ता के बाद मृतका के परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हो गए।

मुआवजा और नौकरी की मांग हुई स्वीकार

संघर्ष समिति के अनुसार मृतका के परिवार को जन सहयोग से 25 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। वहीं सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 50 लाख रुपए का मुआवजा दिलाने की बात कही गई है।

इसके अलावा मृतका के पति को संविदा पर नौकरी देने और इलाज में लापरवाही के मामले में एफआईआर दर्ज करने पर भी सहमति बनी।

धरने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू

प्रशासनिक अधिकारियों और परिजनों के बीच बातचीत सफल होने के बाद अब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Share: