बीकानेर में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें आपके क्षेत्र का नाम भी शामिल है या नहीं

24 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के मीटर कैलिब्रेशन के लिए अत्यावश्यक कार्य किए जाएंगे। इस कारण शनिवार 25 जुलाई को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक अलग-अलग समय पर शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।


बिजली कंपनी के अनुसार सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक करणी औद्योगिक क्षेत्र फीडर नंबर 1 से 4 तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।


सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक सरकारी अस्पताल, एम.पी. कॉलोनी सेक्टर 9 से 17, ऊन मंडी, पूगल रोड ब्रिज, एम.पी. कॉलोनी सेक्टर-5, रामपुरा बाईपास, रंगोली फैक्ट्री, लालगढ़ स्टेशन, एम.पी. कॉलोनी सेक्टर 3 व 4, कबीर आश्रम, सर्वोदय बस्ती, ओड्डो का मोहल्ला, रेलवे वर्कशॉप, राजीव नगर, लालगढ़, आरसीडीएफ, काजरी फार्म हाउस, छाता फैक्ट्री, रामपुरा, भीम नगर, बीज प्लांट सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।


सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक पिंजरा पोल गौशाला, नया शहर पानी की टंकी, एम.एम. ग्राउंड, ईदगाह, पुष्करणा स्टेडियम, नथूसर बास, विश्वकर्मा गेट, गजनेर रोड, लालगढ़ रेलवे अस्पताल, गुरुद्वारा कॉलोनी, सर्वोदय बस्ती, अंत्योदय नगर, नया पीर दरगाह, शहीद भगत सिंह कॉलोनी, पूगल रोड, बंगला नगर, एफसीआई रोड, सब्जी मंडी क्षेत्र, इस्लाम नगर, जैसलमेर रोड, अंसल कॉलोनी, कृष्ण विहार, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, विश्वकर्मा कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, रंगा कॉलोनी, कर्मिसर रोड, मुरलीधर व्यास नगर सेक्टर-2 व 3, श्रीराम नगर, नाल रोड, टाटा मोटर्स सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।


बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है। कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।

Share: