बीकानेर में रविवार को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, 3 घंटे तक कटौती

29 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में रविवार को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, 3 घंटे तक कटौती

बीकानेर। बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार 30 अगस्त को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत तंत्र के फीडर रखरखाव के अत्यावश्यक कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली कटौती की जाएगी।

Advertisement

सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद

रविवार को प्रातः 07:30 बजे से 10:30 बजे तक वृंदावन फेज-3 ईस्ट ब्लॉक, मोदी हाउस के पास और गणेश एन्कलेव क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

दोपहर बाद इन इलाकों में कटौती

इसके अलावा दोपहर 03:30 बजे से सांय 06:00 बजे तक राजीव नगर, करमीसर रोड, बच्छासर रोड, करमीसर गांव और फूलनाथ स्कूल के आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।

विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्यों की योजना पहले से बना लें। रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।

:::
Share: