बीकानेर निकाय चुनाव: टिकट के लिए मची मारामारी, फोन पर मिल रही सूचना! जानिए BJP-कांग्रेस की संभावित सूची
बीकानेर। नगर निकाय चुनाव को लेकर बीकानेर की राजनीति में टिकट की दौड़ तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों में पार्षद पद के टिकट के लिए दावेदार अपने-अपने स्तर पर जोर लगा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि टिकट पाने के लिए दावेदारों द्वारा बड़े नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों तक पहुंच बनाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार टिकट को लेकर दोनों प्रमुख पार्टियों में रस्साकशी की स्थिति बनी हुई है। कई कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन के पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिम्मेदारी के साथ-साथ पार्षदी का टिकट दिए जाने की स्थिति में सामान्य कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो सकती है। इसे लेकर विशेष रूप से भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी की चर्चाएं सामने आ रही हैं।
टिकट की दौड़ को लेकर सोशल मीडिया पर जंग
टिकट वितरण से पहले ही सोशल मीडिया पर भी दावेदारों और उनके समर्थकों के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अलग-अलग वार्डों में संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर पोस्ट और संदेश वायरल हो रहे हैं। कई समर्थक अपने पसंदीदा दावेदार को टिकट मिलने के दावे भी कर रहे हैं।
घोषणा से पहले नामांकन की हलचल
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने कई वार्डों के लिए संभावित नामों पर मंथन लगभग पूरा कर लिया है। हालांकि, दोनों दलों की ओर से अभी तक आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि कुछ दावेदारों को फोन के माध्यम से टिकट को लेकर संकेत या सूचना दी गई है।
इसके बाद शनिवार को कई दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र भी दाखिल किए। भाजपा की ओर से गोपाल अग्रवाल और मधु सुराणा के नाम प्रमुख रूप से सामने आए हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से चंद्रकला और ममता सांसी ने नामांकन दाखिल किया है।
अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों में आरएलपी की ओर से वार्ड 23 से सरोज देवी, वार्ड 1 से मोबिना बानो और वार्ड 53 से अनारदीन के नाम सामने आए हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में वार्ड 13 से पुष्पेन्द्र सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
भाजपा की संभावित सूची
नोट: नीचे दिए गए नाम राजनीतिक हलकों में चर्चा और संभावित दावेदारों के रूप में सामने आए हैं। पार्टी की आधिकारिक सूची जारी होने के बाद ही अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।
- वार्ड 2 – दीपक व्यास
- वार्ड 3 – शिव गहलोत
- वार्ड 4 – हरिओम कड़ेला की पत्नी
- वार्ड 6 – संदीप गहलोत
- वार्ड 8 – नृसिंह सेवग या चंपालाल गेदर
- वार्ड 9 – विनोद धवल
- वार्ड 10 – संजय विश्नोई या विकास सियाग
- वार्ड 12 – अनिल शुक्ला
- वार्ड 13 – प्रमोद सिंह या सुरेन्द्र सिंह
- वार्ड 14 – सुशीला कंवर राजपुरोहित
- वार्ड 16 – सरोज
- वार्ड 17 – संतोष शर्मा
- वार्ड 18 – मघाराम कस्वां या धर्मेन्द्र चौधरी
- वार्ड 19 – आशा देवी
- वार्ड 20 – चित्रा करल या शारदा देवी
- वार्ड 21 – महेन्द्र सैनी या धनराज नाई
- वार्ड 22 – प्रतीक स्वामी
- वार्ड 24 – मुरलीधर या मुकेश पंवार
- वार्ड 25 – दीपक जाजड़ा
- वार्ड 26 – शिवकुमार रंगा या रामदयाल पंचारिया
- वार्ड 28 – मधु सुराणा
- वार्ड 29 – भंवरलाल साहू या नानूराम गोदारा
- वार्ड 30 – लियाकत अली या शांति देवी
- वार्ड 31 – राजेन्द्र पंवार या पुनीत शर्मा
- वार्ड 32 – भूपेन्द्र शर्मा
- वार्ड 34 – अनिरूद्ध चौधरी
- वार्ड 35 – भंवरसिंह
- वार्ड 36 – अनुराधा चौधरी
- वार्ड 37 – श्याम सिंह हाडलां
- वार्ड 38 – अशोक प्रजापत
- वार्ड 40 – कविता विश्नोई
- वार्ड 41 – शशि शर्मा या फारूख चौहान
- वार्ड 43 – प्रकाश व्यास
- वार्ड 46 – शिवकुमार प्रजापत या तिवाड़ी
- वार्ड 47 – सरिता नाहटा
- वार्ड 49 – तारा देवी
- वार्ड 50 – भगवान सिंह मेडतिया
- वार्ड 51 – पंकज गहलोत
- वार्ड 52 – उम्मेद सिंह राजपुरोहित
- वार्ड 53 – जफर अली या नाज बानो
- वार्ड 58 – सतीश किराडू
- वार्ड 59 – अपर्णा आचार्य
- वार्ड 60 – किशोर आचार्य
- वार्ड 61 – गिरिराज जोशी
- वार्ड 62 – गोपाल अग्रवाल
- वार्ड 63 – किशन चौधरी
- वार्ड 64 – मुकेश बन
- वार्ड 66 – मोहनी देवी
- वार्ड 73 – दीपक पारीक
- वार्ड 74 – जसोदा ओझा
- वार्ड 75 – महावीर रांका या विशाल गोलछा
- वार्ड 76 – विशाल सोनी
- वार्ड 77 – ताराचंद जनागल
- वार्ड 79 – किरण जोशी
- वार्ड 80 – जुगल खड़गावत
कांग्रेस की संभावित सूची
नोट: कांग्रेस की ओर से भी अभी तक आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। नीचे दिए गए नाम संभावित दावेदारों और राजनीतिक चर्चाओं पर आधारित हैं।
- वार्ड 1 – चंद्रकला
- वार्ड 2 – संजय आचार्य या जितेन्द्र जोशी
- वार्ड 3 – किशन लाल
- वार्ड 4 – तीजा देवी
- वार्ड 5 – मधु
- वार्ड 6 – नंद किशोर गहलोत
- वार्ड 7 – गीता देवी
- वार्ड 8 – नवीन जांगिड़
- वार्ड 11 – भगवान सिंह राठौड़ या रोहित बाना
- वार्ड 12 – सुहानी शर्मा
- वार्ड 14 – अविनाश राठौड़
- वार्ड 17 – चेतना डोटसरा
- वार्ड 18 – मुरली स्वामी
- वार्ड 21 – रेहाना और रिजवान
- वार्ड 22 – सुखदेव नाथ
- वार्ड 23 – गुड्डी देवी या पूनम पारीक
- वार्ड 24 – गौरीशंकर गहलोत
- वार्ड 25 – मुजीब
- वार्ड 26 – प्रदीप राजपुरोहित
- वार्ड 27 – नवरतन ओझा, दिलीप बांठिया या रितेश सेवग
- वार्ड 28 – पुष्पा देवी या पिंकी बांठिया
- वार्ड 29 – गोरधन डूडी
- वार्ड 30 – अब्दुल सतार
- वार्ड 32 – मनोज भादाणी
- वार्ड 34 – सुनील धतरवाल
- वार्ड 35 – पप्पू गुर्जर
- वार्ड 38 – अमरजीत
- वार्ड 41 – अरविन्द मिढ्ढा
- वार्ड 42 – लक्ष्मी देवी स्वामी
- वार्ड 43 – विनय हर्ष
- वार्ड 44 – मनोज नागल
- वार्ड 45 – ओमप्रकाश लोहिया
- वार्ड 46 – सुशील सुथार
- वार्ड 47 – सविता जोशी
- वार्ड 48 – नंदलाल जावा
- वार्ड 49 – कृष्णा तंवर व मंजू गहलोत
- वार्ड 50 – मोहित अरोड़ा
- वार्ड 51 – आनंद सिंह सोढ़ा व एक अन्य
- वार्ड 53 – शहाबूद्दीन भुट्टो
- वार्ड 55 – जावेद पडिहार
- वार्ड 57 – कंचन पुरोहित
- वार्ड 58 – दुर्गादास छंगाणी
- वार्ड 59 – सुनीता आचार्य
- वार्ड 60 – नवल पुरोहित
- वार्ड 62 – अकबर खादी
- वार्ड 63 – कैलाश गहलोत
- वार्ड 64 – इकबाल समेजा
- वार्ड 65 – सपना मारू
- वार्ड 66 – नवनीत कौर या कोमल मोदी
- वार्ड 67 – युनूस अली
- वार्ड 68 – परमान्द गहलोत
- वार्ड 71 – हरिशंकर नायक
- वार्ड 73 – लालचंद पुरोहित या रमजान कच्छावा
- वार्ड 74 – सरिता व्यास
- वार्ड 75 – बाबूजयशंकर जोशी या धर्मवीर नाहटा
- वार्ड 77 – मनोज जनागल या राहुल जादूसंगत
- वार्ड 78 – आबिदा बानो
- वार्ड 79 – जेठी प्रजापत
- वार्ड 80 – मो. हारून राठौड़ और शाहिद
आधिकारिक सूची का इंतजार
बीकानेर नगर निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस की आधिकारिक सूची जारी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि टिकट की दौड़ में कौन आगे निकला और किस दावेदार को निराशा हाथ लगी। टिकट नहीं मिलने के बाद बगावत और निर्दलीय उम्मीदवारों के मैदान में उतरने की संभावना भी राजनीतिक दलों के लिए चुनौती बन सकती है।
फिलहाल सभी की निगाहें भाजपा और कांग्रेस की आधिकारिक प्रत्याशी सूची पर टिकी हुई हैं।





