दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी, फिर आरोपी ने दी धमकी!

08 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर: जिले के अणखीसर क्षेत्र में दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोर दुकान का ताला तोड़कर नकदी सहित हजारों रुपये का सामान ले गए। मामले में दुकान मालिक ने एक व्यक्ति पर चोरी करने के बाद धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नोखा थाने में 07 अगस्त 2026 को दर्ज की गई है। घटना अणखीसर गांव में बताई गई है और चोरी की वारदात 05 अगस्त 2026 की रात से 07 अगस्त 2026 सुबह तक के बीच की बताई गई है।

परिवादी महेन्द्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह उम्र 26 वर्ष, जाति राजपूत, निवासी अणखीसर, तहसील नोखा, जिला बीकानेर ने रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी दुकान का ताला खोला तो दुकान में रखा सामान गायब मिला। दुकान में रखा गल्ला भी गायब था, जिसमें करीब ₹6,000 नकद बताए गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार दुकान से दो फ्रिज, ठंडे की बोतलें, परचून का सामान और गल्ला भी चोरी हो गया। दुकान के आगे वाहन के टायरों के निशान और दो-तीन व्यक्तियों के पैरों के निशान भी मिले।

परिवादी ने आरोप लगाया कि इसी दौरान राज सिंह पुत्र विजय सिंह शराब के नशे में कैंपर गाड़ी लेकर आया और गाड़ी रोककर धमकी देते हुए कहा कि उसने उसका सामान, फ्रिज और गल्ला तोड़ दिया है।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share: