बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास को लेकर बड़ी सौगात मिली है। राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत 34 नॉन पेचेबल/मिसिंग लिंक सड़क कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन कार्यों पर कुल 9 करोड़ 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वीकृत कार्यों के तहत विधानसभा क्षेत्र में करीब 19.23 किलोमीटर सड़कों का निर्माण, पुनर्निर्माण और सुधार किया जाएगा।
बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के 187 विधानसभा क्षेत्रों में नॉन पेचेबल/मिसिंग लिंक सड़कों के 3232 कार्यों के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इसी क्रम में बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण के 34 कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
बीकानेर पश्चिम के इन वार्डों में बनेंगी सड़कें
वार्ड नंबर 1 में ओम जी के घर से माता जी के मंदिर होते हुए रामलाल के घर तक, बाबूलाल की दुकान के आगे रंगीन ब्लॉक की करीब 480 मीटर सड़क के लिए 35 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
वार्ड नंबर 26 और वार्ड नंबर 3 में लवली क्लासेज, चौपड़ा बाड़ी से गहलोत पाइप फैक्ट्री सुजानदेसर तक करीब 600 मीटर सीसी सड़क के लिए 28.90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
वार्ड नंबर 3 में सुजानदेसर सामुदायिक भवन से मालियों की श्मशान भूमि तक 300 मीटर डामर सड़क के लिए 11.30 लाख रुपये तथा जनता प्याऊ के पीछे से गणेश बाल निकेतन स्कूल तक 300 मीटर सीसी सड़क के लिए 27 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसी वार्ड में गणेश बाल निकेतन स्कूल से सत्यनारायण गहलोत के घर होते हुए मुख्य सड़क तक करीब 500 मीटर सड़क निर्माण के लिए 41 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
वार्ड 4 में भी कई सड़क कार्य मंजूर
वार्ड नंबर 4 में भागीरथ जी की चक्की से हरिराम जी मंदिर तक तथा भागीरथ की दुकान से सुरेंद्र के मकान तक 500 मीटर डामर सड़क के लिए 15.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसी वार्ड में सेन समाज संस्था से बीरबल मास्टर के मकान तक 200 मीटर सीसी सड़क के लिए 25.90 लाख रुपये, हरीश सांखला के गैराज से ब्राह्मणों के श्मशान तक 350 मीटर डामर सड़क के लिए 8 लाख रुपये तथा रामकिशन महाराज के मकान से जीया बाई ढाणी के आगे तक एवं आसपास की लिंक गलियों में सड़क निर्माण के लिए 10.75 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
संजय सेठिया के घर वाली गली में 250 मीटर पेवर ब्लॉक सड़क के लिए 21 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
वार्ड 21 और 23 में भी सड़क निर्माण
वार्ड नंबर 21 में जेठाराम सियाग के घर से लूणसिंह के घर होते हुए विजय सिंह के घर तक 800 मीटर सड़क के लिए 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं चेनाराम सोनी के घर से किंग्स स्कूल तक 400 मीटर ब्लॉक सड़क के लिए 14.50 लाख रुपये तथा गणेश जी नाई के घर से अर्जुन जी के घर तक 200 मीटर ब्लॉक सड़क के लिए 14 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
वार्ड नंबर 23 में ब्राह्मण समाज श्मशान भूमि से भैरू जी मंदिर होते हुए श्रवण राम के घर तक 600 मीटर सीसी सड़क के लिए 55.50 लाख रुपये तथा मूलाराम के घर से मोडाराम के घर तक 700 मीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए 64 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
करमीसर मुख्य मार्ग से धोलागर माताजी मंदिर तक 1000 मीटर डामर सड़क के लिए 68 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
वार्ड 24 में कई सड़कें होंगी रिकारपेट
वार्ड नंबर 24 में रामदेव जी मंदिर चौक से रामलाल जी सांखला की चक्की होते हुए जगदीश सोलंकी के घर तक 200 मीटर सीसी सड़क के लिए 20.35 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
गहलोतों के चौक से घनश्याम की दुकान होते हुए जगदीश गहलोत के घर तक 500 मीटर रिकारपेट सड़क के लिए 11 लाख रुपये तथा हनुमान जी मंदिर से गहलोतों के चौक तक 450 मीटर सड़क के लिए 28.53 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
गहलोतों के चौक से हरजी पटवारी के घर वाली गली होते हुए करणी माता मंदिर वाले चौक तक 1000 मीटर रिकारपेट सड़क के लिए 21.50 लाख रुपये और गहलोतों के चौक से नत्थू जी ड्राइवर की बाड़ी तक 1000 मीटर रिकारपेट सड़क के लिए भी 21.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसी वार्ड में बींजाराम पंवार के घर के सामने वाली गली से बुलाकीराम सोलंकी के घर तक 1000 मीटर सड़क तथा सरकारी स्कूल के सामने वाली गली से करणी माता मंदिर तक 1000 मीटर सड़क के लिए भी 21.50-21.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
वार्ड 43 और 44 में भी सड़क कार्य
वार्ड नंबर 43 में हनुमान राम बिश्नोई के घर से पुरानी गजनेर रोड तक 700 मीटर सीसी रोड के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
वार्ड नंबर 44 में नया शहर पुलिस थाने से उष्ठवाहिनी मंदिर तक एक किलोमीटर सड़क के लिए 65 लाख रुपये तथा ओझा सारस्वत भवन से ब्रह्म बगीची तक 350 मीटर सड़क के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
लाली बाई बगीची के सामने मुख्य सड़क से नत्थूसर बास नुक्कड़ तक 300 मीटर सड़क के लिए भी 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
वार्ड 46 और 55 में भी सड़क निर्माण
वार्ड नंबर 46 में मुख्य मार्ग गोपेश्वर बस्ती से भैरू पापड़ भंडार तक 700 मीटर पेवर ब्लॉक सड़क के लिए 48 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
माली समाज भवन के नुक्कड़ से शिवजी महाराज के घर तक 100 मीटर सीसी सड़क के लिए 11.50 लाख रुपये तथा बिरजा महाराज ओझा के घर से मोचियों के भैरू जी मंदिर तक 450 मीटर पेवर ब्लॉक सड़क के लिए 41 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
वार्ड नंबर 55 में बाग बीकाणा गार्डन से सुखदेव धवल के घर तक 450 मीटर डामर रिकारपेट सड़क के लिए 16.50 लाख रुपये और भंवर सिंह थानेदार के घर से भंवर नाई के घर तक 250 मीटर सीसी सड़क के लिए 23.16 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विभिन्न वार्डों में 1.6 किलोमीटर सड़कों पर भी खर्च होंगे 63.31 लाख
विधायक जेठानंद व्यास के अनुसार बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में करीब 1.6 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लिए अलग से 63.31 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
सरकार की ओर से जारी स्वीकृति के बाद अब इन सड़क कार्यों के धरातल पर शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। सड़क निर्माण और मरम्मत के इन कार्यों से बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से खराब सड़कों से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
बीकानेर पश्चिम में 34 सड़क कार्यों के लिए 9.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति को क्षेत्र के सड़क विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




