बीकानेर में दर्दनाक हादसा: टिन शेड पर काम करते समय 28 वर्षीय श्रमिक गिरा, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में काम के दौरान एक श्रमिक के ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कानपुरा बस्ती, नोखा निवासी राजूराम पुत्र रामलाल भार्गव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भाई कालूराम उम्र 28 वर्ष 21 जून की सुबह कांता खतुरिया कॉलोनी स्थित बी-112 मकान में टिन शेड का काम कर रहा था।
इसी दौरान अचानक कालूराम का संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मकान मालिक फुसाराम प्रजापत घायल श्रमिक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद जेएनवीसी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।




