नोखा में भाई ने भाई की हत्या, देर रात वारदात से सनसनी

17 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

नोखा में भाई ने भाई की हत्या, देर रात वारदात से सनसनी

बीकानेर. जिले के नोखा कस्बे में शुक्रवार देर रात आपसी विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार घटना नोखा के पंचारिया चौक क्षेत्र की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय हुकमचंद पंचारिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

सीओ जरनैल सिंह भी देर रात घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और आरोपी की भूमिका की गहन पड़ताल की जा रही है।

Share: