Chhataragarh News: खेत में कीटनाशक स्प्रे करते समय किसान की तबीयत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत

17 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

खेत में स्प्रे करते समय किसान के साथ हुआ हादसा! जहरीले असर से गई अमीर खान की जान

छतरगढ़: बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में खेत में कृषि कार्य करते समय एक किसान की मौत का मामला सामने आया है। चक 5 सीएचडी में बुधवार सुबह यह दुखद घटना हुई।

जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय अमीर खान अपने खेत में फसल पर कीटनाशक का स्प्रे कर रहे थे। सुबह करीब 10 बजे अचानक तेज हवा चलने लगी, जिससे स्प्रे का असर उनकी ओर आ गया। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, इलाज के दौरान मौत

अमीर खान की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत घड़साना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। करीब दो घंटे तक इलाज चलने के बाद उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने छतरगढ़ पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके की कार्रवाई करते हुए शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Share: