बीकानेर आएंगी उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी! इस बड़े कार्यक्रम में होंगी शामिल

03 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर आएंगी उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी! इस बड़े कार्यक्रम में होंगी शामिल

बीकानेर: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी 11 जुलाई को बीकानेर दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम कपिल धारा में आयोजित किया जाएगा।

नई कार्यकारिणी लेगी शपथ

समारोह में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग की नई कार्यकारिणी शपथ ग्रहण करेगी। कार्यक्रम में होटल एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।

तैयारियां अंतिम चरण में

फेडरेशन के संभाग अध्यक्ष कुशाल पारीक एवं संरक्षक गोपाल अग्रवाल सहित पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजकों का कहना है कि उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी से बीकानेर के होटल एवं पर्यटन उद्योग को नई दिशा और प्रोत्साहन मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री के आने की भी संभावना

समारोह में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Share: