बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एल्यूमिनियम फर्नीचर का कार्य कराने के बाद बकाया राशि का भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार हनुमान पुत्र शेराराम, निवासी आदर्श विद्या मंदिर के सामने, घड़सीसर रोड, बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने नागणेची मंदिर के पास स्थित एक घर पर एल्यूमिनियम फर्नीचर का कार्य किया था। कार्य पूर्ण होने के बाद उसने कुल ₹1,94,000 का बिल दिया।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपी धनराज सोनी पुत्र सत्यनारायण सोनी, निवासी वीर तेजा मंदिर के पास, चौधरी कॉलोनी, बीकानेर ने केवल ₹25,000 का भुगतान किया, जबकि शेष ₹1,69,000 की बकाया राशि देने से इनकार कर दिया।
मामला दर्ज, जांच शुरू
परिवादी की रिपोर्ट पर बीएनसीसी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं 316(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



