कोलायत के गड़ियाला में 33/11 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का लोकार्पण- अंशुमान सिंह भाटी

24 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

कोलायत। क्षेत्र के किसानों को वर्षों से चली आ रही कम वोल्टेज और बिजली आपूर्ति की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में गुरुवार को बड़ा कदम उठाया गया। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने ग्राम पंचायत गड़ियाला में नवनिर्मित 33/11 केवी ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) का विधिवत लोकार्पण किया।


इस अवसर पर विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि गड़ियाला क्षेत्र पूरी तरह कृषि आधारित है और यहां बड़ी संख्या में संचालित ट्यूबवेलों के कारण किसानों को लंबे समय से कम वोल्टेज और अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए ग्रिड सब-स्टेशन की स्वीकृति से लेकर निर्माण कार्य पूरा होने तक लगातार प्रयास किए गए, जिसका लाभ अब किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा।


उन्होंने कहा कि इस ग्रिड सब-स्टेशन के शुरू होने से गड़ियाला, हिराई की ढाणी, मंडाल भाटियान सहित आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू, गुणवत्तापूर्ण और स्थिर होगी। इससे किसानों को सिंचाई कार्य में सुविधा मिलेगी, वोल्टेज की समस्या कम होगी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध होगी।


विधायक भाटी ने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से कोलायत विधानसभा क्षेत्र में विद्युत, पेयजल, सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं तथा जनहित से जुड़े हर कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जा रहा है।


लोकार्पण समारोह में वर्तमान सरपंच रामेश्वर भूतड़ा, पूर्व सरपंच रामेश्वर जाजड़ा, करणी सिंह रावलोत, इंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, खींव सिंह बरसलपुर, खींव सिंह अग्नेऊँ, सुजान सिंह सोढ़ा, जय सिंह हाड़ला, मंगेज सिंह हाड़ला, युद्धवीर सिंह हाड़ला, भींव सिंह गिरिराजसर, रघुवीर सिंह, देवीसिंह, अचल सिंह, पृथ्वी सिंह राणासर, पवन जोशी, रामेश्वर सुथार, कोडराम नाई, मूल सिंह भाटी, सहदेव सिंह, हरूराम मेघवाल, नख्तराम, गोविन्दराम, बाबू सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, किसान और ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता (एक्सईएन) मनमोहन सिंह, कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) ओमप्रकाश जाखड़, मनोहर सिंह सियाणा, धूड़ सिंह देवड़ा और सुमेर सिंह भाटी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Share: