बीकानेर आ रहे हैं राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

29 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। राजस्थान के राज्यपाल हरि भाऊ बागडे एक अगस्त को बीकानेर दौरे पर आएंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (एसकेआरएयू) में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

सुबह नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे राज्यपाल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल जयपुर से सुबह 8:45 बजे रवाना होकर 9:30 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे।

विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

राज्यपाल सुबह 10:00 बजे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने के बाद वे दोपहर 12:05 बजे नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

अजमेर के लिए होंगे रवाना

नाल एयरपोर्ट से राज्यपाल दोपहर 12:30 बजे वायु मार्ग से किशनगढ़ (अजमेर) के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल के दौरे को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Share: