किसानों के लिए बड़ी खबर: इंदिरा गांधी नहर में पानी का नया रोटेशन जारी, जानें कब किस समूह को मिलेगा पानी
बीकानेर। सिंचित क्षेत्र विकास विभाग ने इंदिरा गांधी नहर परियोजना के तहत खरीफ फसल सीजन के लिए नहरों में पानी आपूर्ति का नया रोटेशन कार्यक्रम जारी कर दिया है। नए कार्यक्रम के अनुसार किसानों को 20 जून सुबह 6 बजे से 15 जुलाई शाम 6 बजे तक निर्धारित समूहों के आधार पर पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।
विभाग ने बताया कि नहरों में पानी की उपलब्धता और मांग को देखते हुए तीन समूहों में प्राथमिकता तय की गई है। छोटी नहरों का रोटेशन साढ़े सात दिन में पूरा होगा, जिसके बाद उन्हें बंद किया जाएगा। जरूरत के अनुसार प्राथमिकता समूहों में बदलाव भी किया जा सकता है।
ऐसे चलेगा नहरों में पानी का रोटेशन
20 जून सुबह 6 बजे से 28 जून शाम 6 बजे तक
- प्रथम प्राथमिकता: समूह ‘ग’
- द्वितीय प्राथमिकता: समूह ‘ख’
- तृतीय प्राथमिकता: समूह ‘क’
28 जून शाम 6 बजे से 7 जुलाई सुबह 6 बजे तक
- प्रथम प्राथमिकता: समूह ‘ख’
- द्वितीय प्राथमिकता: समूह ‘क’
- तृतीय प्राथमिकता: समूह ‘ग’
7 जुलाई सुबह 6 बजे से 15 जुलाई शाम 6 बजे तक
- प्रथम प्राथमिकता: समूह ‘क’
- द्वितीय प्राथमिकता: समूह ‘ग’
- तृतीय प्राथमिकता: समूह ‘ख’
किसानों को मांग पत्र में बदलाव के लिए संपर्क करना होगा
विभाग के अनुसार यदि किसानों को संशोधित मांग पत्र (इंडेंट) की आवश्यकता है तो वे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। पानी की उपलब्धता कम होने की स्थिति में कटौती अनुपातिक रूप से लागू की जाएगी।
सिंचित क्षेत्र विकास विभाग के आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जारी रोटेशन कार्यक्रम का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पानी मिल सके।




