सोलर प्लांट लगाने का झांसा देकर जमीन हड़पने का आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर ।लूणकरणसर थाना क्षेत्र में कृषि भूमि को लेकर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर सोलर प्लांट लगाने का झांसा देकर भूमि अपने नाम करवा ली गई।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार मकड़ासर निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसकी कृषि भूमि पर सोलर प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया था। भरोसे में लेकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए और बाद में जमीन को अपने नाम करवा लिया गया।
जब पीड़िता को पूरे मामले की जानकारी मिली तो उसने पुलिस की शरण ली। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने लाल ख़ाँ, जुसब ख़ाँ और यूसुफ़ खाँ के ख़िलाफ़ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




