तीन बेटियों संग घर से निकली विवाहिता लापता, परिवार की बढ़ी चिंता

31 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

तीन बेटियों संग घर से निकली विवाहिता लापता, मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से परिवार की बढ़ी चिंता

श्रीडूंगरगढ़। थाना क्षेत्र के लखासर गांव से एक विवाहिता के अपनी तीन बेटियों सहित अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता 30 अगस्त की सुबह घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद से उसका और तीनों बच्चियों का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाकर तलाश की गुहार लगाई है।

Advertisement

इस संबंध में सुरेश पुत्र लक्ष्मणराम सोनी, निवासी लखासर ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार सुशीला देवी पत्नी सवाई सिंह सोनी (27) 30 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे अपनी तीन बेटियों के साथ घर से बिना किसी को बताए निकल गई।

आसपास तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

परिजनों ने विवाहिता और तीनों बच्चियों की आसपास के गांवों एवं संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद परिवार ने पुलिस थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

मानसिक स्थिति को लेकर बढ़ी चिंता

परिजनों के अनुसार लापता सुशीला देवी का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं बताया गया है। ऐसे में विवाहिता के साथ तीन छोटी बेटियों के भी लापता होने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

पुलिस ने शुरू की तलाश

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई आवड़ दान को सौंपी गई है। पुलिस लापता विवाहिता और उसकी तीनों बेटियों की तलाश में जुटी हुई है तथा संभावित स्थानों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

परिवार को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही विवाहिता और तीनों बच्चियों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित ढूंढ लेगी।

Share: