श्रीडूंगरगढ़ में 20 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

16 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ में 20 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के कल्याणसर नया गांव से एक 20 वर्षीय युवती के रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। दो दिन बीत जाने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं लगने से परिजन चिंतित हैं।

पुलिस के अनुसार युवती के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि परिवार के सभी सदस्य 14 जुलाई की रात गांव की रोही स्थित खेत की ढाणी में खाना खाने के बाद सो गए थे। सुबह करीब 5 बजे जब परिजन जागे तो उसकी बहन ढाणी में मौजूद नहीं थी।

परिजनों ने आसपास की ढाणियों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को दी गई।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल गणेशाराम को सौंपी गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Share: