बीकानेर में मिला PIA लिखा संदिग्ध गुब्बारा: किसान ने पुलिस को दी सूचना, जांच में जुटी टीम

27 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में मिला PIA लिखा संदिग्ध गुब्बारा: किसान ने पुलिस को दी सूचना, जांच में जुटी टीम

श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। किसान की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार लिखमादेसर गांव की रोही में कुन्तासर-तोलियासर मार्ग पर एक गुब्बारा पड़ा मिला। गुब्बारे पर PIA लिखा हुआ बताया जा रहा है।

किसान ने इसकी सूचना तुरंत श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे की जांच की।

प्रारंभिक जांच में गुब्बारे के साथ कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। यह गुब्बारा हवाई जहाज के आकार वाले खिलौने जैसा दिखाई दे रहा है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गुब्बारा यहां कैसे पहुंचा। संभावना जताई जा रही है कि हवा के साथ उड़कर यह दूर से आया हो सकता है।

फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Share: