14 साल की नाबालिग हुई 3 महीने की गर्भवती, खुला खौफनाक राज! श्रीडूंगरगढ़ में अधेड़ हिरासत में

23 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब बालिका के करीब तीन माह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार पीड़िता की नानी उसे लेकर श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचीं और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मामला सामने आते ही पुलिस सक्रिय हुई और संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

तीन महीने की गर्भवती होने पर सामने आया मामला

बताया जा रहा है कि 14 वर्षीय बालिका के करीब तीन माह की गर्भवती होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़िता की नानी उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचीं और मामले की शिकायत की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।

संदिग्ध आरोपी हिरासत में

पुलिस ने मामले में संदिग्ध आरोपी को डिटेन कर लिया है। पीड़िता की मां की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

पीड़िता को चिकित्सकीय सहायता

पुलिस की ओर से नाबालिग पीड़िता को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। साथ ही पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस की ओर से पीड़िता की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।

Share: