श्रीडूंगरगढ़ सड़क हादसा: मासूम तन्वी ने भी तोड़ा दम, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

16 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ सड़क हादसा: तन्वी भी हारी जिंदगी की जंग, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई सात

Sridungargarh News: बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल मासूम तन्वी ने भी मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर नेशनल हाईवे-11 पर हेमासर गांव के पास होटल सिजराल के नजदीक डंपर और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

हादसे में हरियाणा के फतेहाबाद जिले के मताना गांव निवासी ओमप्रकाश, उनकी पत्नी सोरमा देवी, बेटी प्रमिला, दोहितियां यशवी और खुशी तथा पोते रोनित की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं गंभीर घायल तन्वी का पीबीएम अस्पताल बीकानेर में इलाज चल रहा था।

मंगलवार सुबह उपचार के दौरान तन्वी ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में परिवार के सभी सात सदस्यों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

मुकाम धाम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि परिवार अमावस्या के अवसर पर मुकाम धाम दर्शन के लिए आया था। वापस लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। वाहन ओमप्रकाश सुथार चला रहे थे।

पुलिस ने कटर से निकाले शव

हादसा इतना भयावह था कि कार में फंसे शवों को निकालने के लिए पुलिस और राहत दल को कटर की मदद लेनी पड़ी। चालक सीट पर फंसे ओमप्रकाश के शव को निकालने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बीकानेर की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें।

Share: