बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में जमीन का बैनामा कराने का झांसा देकर 80.32 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार परिवादी रणवीर सिंह पुत्र बजरंग लाल, निवासी राज हॉस्टल के पास, रानीसती मोहल्ला, पिलानी (झुंझुनूं) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर उससे 80 लाख 32 हजार रुपये हड़प लिए। आरोप है कि राशि लेने के बाद भी जमीन का बैनामा कराने से इनकार कर दिया।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने संदीप कुमार, कपिल कुमार एवं धनपत पुत्रगण राजेन्द्र कुमार सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
सदर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(2), 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



