बीकानेर में चौकीदार ने ही कर दी चोरी! खेत से ईंटें, सीमेंट, मोटर और पाइप ले जाने का आरोप, मामला दर्ज

04 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र के रिड़मलसर पुरोहितान में खेत की रखवाली के लिए नियुक्त चौकीदार पर ही निर्माण सामग्री चोरी करने का आरोप लगा है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परिवादी प्रहलादराय पुत्र रामचंद्र, निवासी रिड़मलसर पुरोहितान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके खेत में करीब 4 हजार ईंटें, 10 सीमेंट के कट्टे, एक पानी की मोटर तथा धागे वाला पाइप सहित अन्य सामान रखा हुआ था। उक्त सामान की देखरेख के लिए उसने 1 जून 2026 को मालचंद को चौकीदार नियुक्त किया था।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि 20 जून 2026 को आरोपी मालचंद ने खेत में रखा निर्माण सामग्री चोरी कर अपने कब्जे में ले ली। जब परिवादी को सामान नहीं मिला तो उसने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

बीएनसीसी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305A के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share: