बीकानेर: पावर हाउस से लाखों के विद्युत उपकरण चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

04 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर: पावर हाउस से लाखों के विद्युत उपकरण चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र स्थित पावर हाउस से विद्युत उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परिवादी पंकज पटेल, निवासी फतेहपुर कला, थाना मुगलाबादशाहपुर, जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश) तथा वर्तमान में एलएनटी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि एलएनटी कंपनी को गजनेर पावर हाउस में विद्युत उपकरणों के रखरखाव का कार्य मिला हुआ है। कंपनी द्वारा कार्य में उपयोग किए जाने वाले कई विद्युत उपकरण पावर हाउस परिसर में रखे गए थे।

आरोप है कि 20 मई 2026 की रात अज्ञात चोर पावर हाउस परिसर से विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

गजनेर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच एएसआई राकेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस चोरी गए उपकरणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Share: