नोखा में 17 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की तलाश
नोखा। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नोखा पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई की है। टीम ने रासीसर के पास महादेव होटल के समीप एक युवक को 17 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है।
तलाशी में मिली 17 ग्राम एमडी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्याम सुंदर जाखड़ के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 17 ग्राम एमडी बरामद होने का दावा किया गया है।
बरामद मादक पदार्थ को पुलिस ने जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि एमडी कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर कुशलाराम, हेड कांस्टेबल सतीश, जयप्रकाश और तेजाराम सहित पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस के अनुसार मामले की जांच आगे जारी है और बरामद एमडी के स्रोत तथा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है।






