बीकानेर में कल 4 घंटे बिजली कटौती: सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद

03 Nov 2026 BIKANER
Advertisement
बीकानेर में 4 नवंबर को बिजली कटौती, सुबह 8 से 12 बजे तक रहेगी सप्लाई बंद

AAPNI AWAJ | बीकानेर

Advertisement

बीकानेर में कल 4 घंटे बिजली कटौती: सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद

बीकानेर। शहर में विद्युत उपकरणों के आवश्यक रखरखाव के चलते बुधवार, 4 नवंबर को कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक डी-6 क्षेत्र में विद्युत कटौती की जाएगी।

इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद

निर्धारित रखरखाव कार्य के चलते एमपी कॉलोनी के सेक्टर 5, 6, 14 और 17 में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा मूंगफली फैक्ट्री के पास, रजवाड़ा होटल के आसपास और फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में भी सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है।

खबर: Aapni Awaj

बीकानेर की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें www.aapniawaj.com के साथ।

Advertisement
Share: