महिला को रास्ते में रोककर पीटा, आंखों में मिर्च डालने का भी आरोप

06 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

अशोक नगर में महिला से मारपीट, आंखों में मिर्च डालने का आरोप; चार के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर: बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिवादिया ममता देवी पत्नी रामप्रताप, निवासी अशोक नगर ए-ब्लॉक, तिलक नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे वह दूध लेकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी।

रिपोर्ट में आरोप है कि दो महिलाओं ने पीछे से थप्पड़-मुक्कों और गली में पड़ी ईंटों से हमला किया। वहीं अन्य आरोपियों ने उनके हाथ पकड़ लिए, आंखों में मिर्च डाल दी, मुंह में मिट्टी भर दी तथा शरीर पर काला ऑयल डालकर अपमानित किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले में ज्योति, नीतू, अनुज और कुलदीप सिंह, निवासी अशोक नगर, बीकानेर को नामजद आरोपी बनाया गया है।

जेएनवीसी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 126(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share: