जेएनवीसी थाना पुलिस का बड़ा एक्शन, ' भैरू गैंग' के खिलाफ संगठित अपराध का मामला दर्ज
बीकानेर: जिले के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में सक्रिय बताए जा रहे ' भेंरू गैंग' के खिलाफ पुलिस ने संगठित अपराध का मामला दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि यह गिरोह लंबे समय से चोरी सहित विभिन्न आपराधिक वारदातों को अंजाम देता आ रहा है।
पुलिस के अनुसार, जेएनवीसी थाने के आसूचना अधिकारी हरफूल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि विकास उर्फ भैरू इस गिरोह का मुख्य सदस्य है, जिसने निखिल तेजी , विरेंद्र और राकेश सहित अन्य लोगों को अपने गिरोह में शामिल कर रखा है।
रिपोर्ट के अनुसार, गिरोह के सदस्य संगठित तरीके से सूने मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में पूर्व में भी इनके खिलाफ चोरी के कई प्रकरण दर्ज होकर चालान पेश होना सामने आया है।
मामले में विकास उर्फ भैरू , निखिल तेजी , विरेंद्र और राकेश शर्मा सहित अन्य सदस्यों को आरोपी बनाया गया है।
जेएनवीसी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरोह की गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है।




