बज्जू। बज्जू उपखंड एवं तहसील क्षेत्र में आज 80 आरडी लाइन से जुड़े गांवों और कृषि क्षेत्र में पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कैहरली जीएसएस से निकलने वाली 80 आरडी लाइन पर पेड़ों की कटाई और आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
पेड़ों की कटाई और रखरखाव का काम
श्रवण कुमार गोदारा ने बताया कि विद्युत लाइन के आसपास पेड़ों की कटाई के साथ आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाना है। इसके चलते संबंधित लाइन से जुड़े गांवों और कृषि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरे दिन बंद रहेगी।
कार्य के दौरान लाइनमैन जगमीत सिंह पूरे दिन मौके पर मौजूद रहकर विद्युत लाइन से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे।
उपभोक्ताओं से आवश्यक व्यवस्था करने की अपील
विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।






